पटना:
बिहार मे अब खसरा का इलाज संभावना से नही बल्कि सफलतापूर्वक होगा। राज्य के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने इसके लिए नई तकनीक इजाद की है। बिहार मे अब खसरा की जांच के लिए मरीजों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि अब राजधानी में ही इसकी व्यवस्था की गई है। इसके लिए पटना (AIIMS) में लैब बनाया गया है। इसकी मदद से अब मासूमों के इलाज में देरी नहीं होगी। बता दें कि यहां से रिपोर्ट भी जल्दी मिलेगी। इससे इलाज में काफी मदद मिलेगी।

पहले अंदाजे से किया जाता था इलाज
बिहार मे अब तक खसरा जैसी संक्रमित बीमारी का इलाज अंदाजे से किया जा रहा था ।जी हां! राज्य में पहले खसरा का इलाज डॅाक्टर अपने अनुभव से अनुसार करते आ रहे थे। नतीजा ये था कि कई मासूमों को अपने जान से धोना पड़ता था। अब सरकार ने इसके लिए बड़ी पहल की है। ग़ौरतलब है कि बिहार में पहली बार खसरा जांच लैब स्थापित किया गया है।

बिहार के इस लैब में मुफ्त होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह जांच लैब बिहार के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अब समय से सक्रमण की जांच और इलाज संभव हो पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जांच कराने मे मरीजों को किसी प्रकार की राशि का भुगतान नही करना होगा और जांच पूरी सुरक्षा से की जाएगी।